लखनऊ, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बांगरमऊ के निकट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे की वजह से हुए भीषण हादसे में दस कारें आपस में टकरा गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक्सप्रेस-वे को तेज रफ्तार के लिए जाना जाता है। इस मार्ग पर कारों की गति सामान्य तौर पर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास रहती है। जाड़े के मौसम में कुहरे की वजह से ऐसी घटनाएं हर साल बढ़ जाती हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही हल्का कोहरा छाया हुआ है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की अनुमान है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कुहरे के चलते दस कारें भिड़ीं