मुंबई,बॉलीवुड के फेमस अभिनेता शशि कपूर का निधन 79 साल की उम्र में मुंबई में हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांसे लीं। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। इनका जन्म जानेमने अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के घर पर हुआ था। अपने पिता एवं भाइयो के नक़्शे कदम पे चलते हुए इन्होने भी फिल्मो में ही अपनी त़कदीर आजमाई। शशि कपूर ने 40 के दसक से ही फिल्मो में कम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कई धार्मिक फिल्मो में भूमिकाये निभाई। इन्होने मुंबई के डोन बोस्की स्कूल से पदाई पूरी की।
पिता पृथ्वीराज कपूर इनको छुट्टीयों के दौरान स्टेज पर अभिनय करने के लिए प्रोत्साहित करते रहते थे। इसकी का नतीजा रहा की शशि के बड़े भाई राजकपूर ने उन्हें ‘आग’ (1948) और ‘आवारा’ (1951) में भूमिकाएं दी। आवारा में उन्होंने राजकपूर के बचपन का रोल किया था। 50 के दसक पिता की सलाह पर वे गोद्प्रे कैंडल के थियेटर ग्रुप ‘शेक्स्पियाराना’ में शामिल हो गए और उसके साथ दुनिया भर में यात्राये की। अपने दोनों बड़े भाइयों में शशि कपूर का व्यक्तित्व अधिक आकर्षक तथा सुन्दर रहा है। उन्होंने गोद्प्रे कैंडल की लड़की जेनिफर केण्डल से बीस साल की उम्र में शादी कर विद्रोह का बिगुल बजाया था। इसके अलावा जेम्स आइवरी-इस्माइल मर्चेंट की अंग्रेजी-हिन्दी फिल्मों में काम कर अपने लिए इंग्लिश कपूर का टाइटिल रिजर्व कराया। शशि कपूर स्वयं तो मेनस्ट्रीम सिनेमा के हिस्से रहे, मगर उन्होंने कला फिल्मों का प्रोत्साहन देने के लिए अपने होम प्रोडक्शन के बैनर शेक्सपीयरवाला के अंतर्गत कला फिल्मों का निर्माण किया और ‘उधर’ की कमाई ‘इधर’ खर्च कर दी। अमिताभ बच्चन के साथ इनकी जोड़ी खूब सराही गई थी। फ़िल्म इंडस्ट्री में शशि कपूर को कई पुरस्कार मिले। 2011 में भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्मभूषण से भी नवाजा गया था। शशि कपूर हिन्दी फ़िल्मों में लोकप्रिय कपूर परिवार के सदस्य थे। साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था।
– प्रमुख फिल्में
आ गले लग जा, अभिनेत्री, बसेरा, बिरादरी, चार दीवारी, चोर मचाए शोर, दीवार, धर्मपुत्र, दो और दो पांच, एक श्रीमान एक श्रीमती, फकीरा, जब जब फूल खिले, जानवर और इंसान, जुनून, कभी-कभी, काला पत्थर, कलयुग, प्रांति, नमक हलाल, न्यू देहली टाइम्स, प्रेम पत्र, प्यार का मौसम, प्यार किये जा, रोटी कपड़ा और मकान, सत्यम शिवम सुन्दरम, शान, शर्मीली, सुहाग, सिलसिला, त्रिशूल, उत्सव, विजेता।
नहीं रहे बॉलीवुड के रोमांटिक स्टार शशि कपूर