एनीमिया फ्री हरियाणा मिशन की ब्रांड अंबेसडर होंगी मानुषी

कुरुक्षेत्र,अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर को एनीमिया मुक्त हरियाणा मिशन की ब्रांड अंबेसडर बनाने की घोषणा की। मानुषी और मनोहर लाल खट्टर एक साथ मीडिया से रूबरू हुए और तब मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। महिलाओं को एनीमिया से मुक्त कराने के लिए खट्टर सरकार ने इस अभियान की शुरुआत की है, जिसकी ब्रांड अंबेसडर मानुषी छिल्लर होंगी। खट्टर ने बताया कि हरियाणा में 61 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से जूझ रही हैं, जिससे निजात के लिए सरकार ने एक अभियान की शुरुआत की है। बता दें कि कुरुक्षेत्र में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोतसव का समापन हो गया है। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री उमा भारती और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर समेत कई बड़े नेता और फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *