आठ लाख में ‎नीलाम हुई 40 किलो वजनी गोल्डेन मछली

कोलकाता, 40 ‎किलो की एक तेलिया भोला (शंकर प्रजाति) गोल्डेन मछली की नीलामी लगभग आठ लाख रुपये में हुई। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा के मोहना मत्स्य नीलाम केंद्र में हाल ही में गोल्डेन मछली पर जमकर बोली लगी और आखिर में प्रति किलोग्राम 19,000 रुपये तक पहुंच गई। कुल मिलाकर उक्त मछली की कीमत 7.60 लाख रुपये निर्धारित हुई और देवाशीष जाना नामक व्यक्ति ने मछली को खरीद लिया। बताया गया है ‎कि ‎पिछले ‎दिन बुधवार की सुबह मंदारमणि कालिंदी के रहने वाले मछुआरे शेख जाकिर हुसैन के जाल में यह मछली फंसी थी। करीब पांच फीट लंबी इस मछली को वजन 40 किलोग्राम है। इस तरह की गोल्डेन मछली आमतौर पर गहरे समुद्र में पाई जाती है और प्रजनन के लिए तटवर्ती इलाकों में आती है। इससे पहले भी ऐसी मछली दीघा में पकड़ी गई थी, जिसकी बोली सात लाख रुपये तक गई थी। इस मछली की इतनी अधिक कीमत की वजह यह बताई जा रही है कि इससे जीवनदायी दवाएं तैयार होती हैं। इसे विदेश में निर्यात भी किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *