अनूपपुर,भाजपा नेत्री उमा भारती के समर्थक रहे विधायक फ्लाई ओव्हर ब्रिज निर्माण का काम अब तक प्रारंभ न होने से नाराज हैं, रामलाल रोतेल ने अन्न का त्याग कर दिया है। रॊतेल के साथ क्षेत्र के सब ने 27 अक्टूबर 17 को एक दिन का सांकेतिक उपवास किया था। तब प्रभारी मंत्री संजय पाठक ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि, गणमान्य जन, मीडिया की उपस्थिति मे फ्लाई ओवर ब्रिज का भूमि पूजन किया। यहाँ तक कि शिलालेख किसी नालायक युवक ने तोड दिया, शिकायत दर्ज हुई, लेकिन पुलिस कुछ नही कर सकी। एक माह बीत जाने के बाद भी वस्तुतः ब्रिज का कार्य प्रारंभ न होने से जनता भाजपा सरकार का मजाक बना रही है। इससे नाराज विधायक रामलाल रोतेल ने कलेक्टर, एसपी को अन्न त्यागने की सूचना दी है। यह अत्यंत शर्मनाक, चिन्ताजनक, दुखद है कि एक विधायक को विकास कार्य के लिये उपवास करना पडा और अब अन्न त्यागने को बाध्य होना पडा।