वीडियो वायरल होने से दुखी युवक ने खुद की दोनों आंखे फोड़ी

इंदौर,अभी तक सोशल मीडिया लोगों के लिए सहायक बना हुआ था। किन्तु यह खौफ भी पैदा कर रहा है ऐसा पहला मामला सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक युवक ने खुद की आंखे बदनामी और पुलिस की मार के डर से फोड़ ली। यह मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है जहां रहने वाले विजय नामक युवक ने स्वयं पर हमला कर अपनी दोनों आँखे फोड़ ली। विजय का आरोप है की उसके दोस्तों ने उसका अश्लील विडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने ऐसा कर लिया क्योंकि वह खुद का अश्लील विडियो देखने से पहले ही खुद को ही अंधा कर लेना चाहता था। जिसके चलते उसने खुद की आँखों पर तार से हमला कर अपने आपको घायल कर लिया।
घायल अवस्था में उसे इलाज हेतु एम.वाय. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजय के मुताबिक अत्यधिक शराब के नशे में उसके दोस्त ने कुछ युवतियों के साथ अश्लील विडियो बनाया था। जब वह शराब के नशे में धुत था, उस समय उसके बचपन के दोस्त विक्रम ने कमरे में कुछ महिलाओ के साथ उसका अश्लील विडियो बना लिया। विडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। लेकिन शुक्रवार को उसके उस विडियो को व्हाट्स एप पर वायरल कर दिया। इसके बाद हर जगह उसकी बदनामी हो रही थी। इससे वह खासा परेशान हो गया। इसके चलते उसने तार से अपनी दोनों आँखे फोड़ ली। उसका आरोप है कि यदि वह अपनी आँखे नहीं फोड़ता तो पुलिस उसे पीटते हुए थाने तक लेकर जाती। विजय के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जाँच करने की बात कह रही है। अब विजय की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *