पी नरहरि जनसम्पर्क आयुक्त पदस्थ ,15 IAS अधिकारियों के स्‍थानान्‍तरण आदेश जारी

भोपाल,राज्‍य शासन के सामान्‍य प्रशासन विभाग ने बुधवार को अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों के स्‍थानान्‍तरण आदेश जारी किये हैं। बैच 1985 के आईएएस अधिकारी राधेश्‍याम जुलानिया को एक बार फिर जल संसाधन विभाग का काम सौंपा गया है। इकबाल सिंह बैंस को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अहम् जिम्‍मेदारी दी गयी है। जनसंपर्क आयुक्‍त का काम अब पी.नरहरि होंगे। उन्‍हें एप्‍को का कार्यभार भी सौंपा गया है। कई अधिकारियों को अतिरिक्‍त प्रभार भी सौंपे गये हैं।
राधेश्याम जुलानिया वि.क.अ. सह विकास आयुक्त एवं पदेन अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन से अपर मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन जल संसाधन विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग, इकबाल सिंह बैंस अपर मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन से बी शहर विकास आयुक्त एवं पदेन अपर मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन, आईसीपी केसरी विशेष आयुक्त संबंध में मध्य-प्रदेश भवन नई दिल्ली से मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन ऊर्जा विकास तथा विशेष आयुक्त समन्वय मध्य-प्रदेश भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार, मोहम्मद सुलेमान मध्यप्रदेश शासन वाणिज्य उद्योग एवं रोजगार विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं प्रवासी भारतीय विभाग से मुख्य सचिव मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग वाणिज्य उद्योग एवं रोजगार विभाग एवं प्रवासी भारतीय विभाग, मनोज गोविल प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश जल निगम से मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग तथा आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्तीय अतिरिक्त प्रभार, प्रमोद अग्रवाल मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग से मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश निगम, पंकज अग्रवाल प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग, अनुपम राजन पर्यावरण आयुक्त एवं कार्यपालक संचालक पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन से मध्य प्रदेश शासन परिवहन विभाग तथा परिवहन आयुक्त महानिदेशक आपको एवं प्रशासन राजधानी परियोजना प्रशासन तथा आयुक्त सह संचालक पुरातत्व एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश (अतिरिक्त प्रभार), अनिरुद्ध मुखर्जी प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग से प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग, अमित राठौर सचिव मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग तथा आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्त अतिरिक्त प्रभार से सचिव मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, संदीप यादव आयुक्त सह संचालक नगर तथा ग्राम निवेश तथा आयुक्त, विमानन (अतिरिक्त प्रभार) से आयुक्त एकीकृत बाल विकास सेवा मध्यप्रदेश तथा पदेन मिशन संचालक अटल बिहारी वाजपेई बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन तथा आयुक्त विमानन (अतिरिक्त प्रभार), पी. नरहिर (2001) सचिव मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग तथा नियंत्रक शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से आयुक्त जनसंपर्क मध्यप्रदेश तथा कायर्पालक संचालक पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) (अतिरिक्त प्रभार), मनोज खत्री (2008) उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग तथा अपर परियोजना संचालक राष्ट्रीय उच्च शिक्षा मिशन (अतिरिक्त प्रभार) से कलेक्टर पन्ना, सुश्री अनुग्रह पी.(2011) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अलीराजपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिण्डोरी पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *