देश में भ्रष्टाचार की समस्या, पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी-वरुण गांधी

लखनऊ , यूपी के सुल्तानपुर से सांसद और भाजपा नेता वरुण गांधी ने भ्रष्टाचार को बड़ी समस्या बताते हुए कहा है कि हमारे यहां पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के लिए योजनाएं जनता के बीच में बैठ कर बनाई चाहिए न कि बंद, वातानुकूलित कमरों में। एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वरुण ने कहा कि भ्रष्टाचार की समस्या से सभी परेशान हैं। सरकारी योजनाओं पर 70 फीसदी धन राशि खर्च होती है लेकिन जनता के पास इसका कोई लेखा जोखा नहीं होता।
उन्होंने कहा कि सरकार को इसमें पारदर्शिता लानी होगी। उन्होंने कहा कि हमारे यहां पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी है। वरुण ने इटली का उदाहरण देते हुए कहा ‘कभी सर्वाधिक भ्रष्ट देश रहे इटली ने अब भ्रष्टाचार पर काबू पा लिया है और वहां हर योजना, उस पर हुआ काम, उसकी प्रगति आदि सब कुछ ऑनलाइन होता है। इस पूछे गए सवाल पर वहां मात्र 12 घंटे के अंदर जवाब देना अनिवार्य है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *