10 लाख व्यापारियों को डिजिटल पेमेंट देने का लक्ष्य बनाया गया

भोपाल, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने नोटबंदी के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर देश भर में डिजिटल पेमेंट को तेजी से बढ़ावा देने और अपनाने हेतु कान्फेडरेशन आल इंडिया ट्रेडर्स कैट ने मास्टर कार्ड के साथ संयुक्त रूप से आज भोपाल में कैश लेस बनो इंडिया राष्ट्रीय अभियान शुरू किया जिसको लांच करते हुए उम्मीद जताई कि यह अभियान देश भर में डिजिटल पेमेंट को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करेगा। आगामी 31 दिसंबर तक देश भर में 10 लाख लोगों से डिजिटल पेमेंट हेतु संपर्क करेगा। कैशलेस बनो इंडिया अभियान को लांच करते हुए कैट एवं मास्टर कार्ड का यह संयुक्त अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा। व्यापारी वर्ग देश की अर्थ व्यवस्था की रीड़ की हड्डी है और इस वजह से यह अभियान व्यापारी वर्ग के बीच लेन देन को और अधिक विश्वसनीय एवं पारदर्शी बनायेगा तथा टेक्नोलाजी इंडिया से व्यापारी डिजिटल अर्थ व्यवस्था का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब देश डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में डिजिटल पेमेंट इसका मुख्य केंद्र है और कैश लेस बनो इंडिया अभियान व्यापारियों को डिजिटल पेमेंट से पूरे तौर पर जोड़ेंगे।
प्रत्येक शहर में कैट के व्यापारियों की टीम स्थानीय व्यापारिक संगठनों के माध्यम से अधिक से अधिक व्यापारियों को डिजिटल पेमेंट अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। वहीं देश के अन्य शहरों में भी यह अभियान साथ साथ चलाया जायेगा। इस अभियान के अन्तगर्त डिजिटल पेमेंट से जुड़ने वाले व्यापारियों एवं डिजिटल पेमेंट से लेन देन करने वाले उपभोक्ताओं को ड्रा के माध्यम से प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिये जाएंगे ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *