एयर एशिया विमान में धुआं, करनी पड़ी आपात लैंडिंग

रांची, दिल्ली जा रहे एयर एशिया के विमान में बैठे यात्रियों के बीच उस समय दहशत फैल गयी जब विमान के कार्गो एरिया से धुआं उठने लगा। पायलट ने तत्काल इसकी सूचना रांची एटीसी को दी। इसके बाद रांची एयरपोर्ट पर विमान की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। यात्रियों को देर रात दूसरे विमान से उनके गंतव्यों के लिए भेज दिया गया।
विमान में 120 यात्री और पायलट समेत क्रू मेम्बर सवार थे। शनिवार को फ्लाइट ने शाम करीब पांच बजकर 30 मिनट पर नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही कॉकपिट में पायलट को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। प्लेन में लगे स्मॉग डिटेक्टर ने धुएं का अलर्ट दिया। धुएं की आशंका पर पायलट ने एटीसी से संपर्क किया और तुंरत वापस फ्लाइट को लेकर रांची आ गया। आनन-फानन में रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई और फायर ब्रिगेड की टीम भी तैनात कर दी गई। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *