उज्जैन,हस्तशिल्प मेले में एक ऐसा शतरंज बोर्ड सामने आया है। जो नए तरीके से डिजाइन किया गया है। इस चेस बोर्ड में तीन लोग मिलकर एक साथ शतरंज खेल सकते हैं। इसमें 3 राजाओं की सेना आपस में लड़ सकती हैं। पहली बार शतरंज का चेसबोर्ड देखने को मिला है।
कालिदास अकादमी परिसर में चल रहे हस्तशिल्प मेले में जो चैस बोर्ड प्रदर्शित किया गया है। इस पर एक साथ तीन खिलाड़ी शतरंज को खेल सकते हैं । इस बोर्ड पर खेलने के लिए कुछ नियम सामान्य शतरंज के नियमों से अलग हैं।
आम शतरंज के बोर्ड चौकोर आकार के होते हैं। वहीं 3 चेयर चेस बोर्ड गोल है। आम शतरंज में काले तथा सफेद रंग के खाने होते हैं। लेकिन नए चेस बोर्ड पर स्टार लाइन पर भी गोटिया चली जाते हैं। इस चेस बोर्ड में 64 खाने के स्थान पर 96 खाने होते हैं। मोहरों की चाल संबंधित नियम सामान्य शतरंज की तरह हैं। खिलाड़ी को जीतने के लिए अपने मोहरों को दोनों राजाओं से बचाना पड़ता है। शतरंज खेलने वाले को दोनों राजाओं की सेना से बचने के लिए ध्यान रखना पड़ता है। यह शतरंज का नया खेल काफी चौकन्ना करने वाला और मनोरंजक होता है।
शतरंज का नया चेस बोर्ड तैयार,3 राजाओं की सेना लड़ेंगी एक साथ