पंजाब के कारोबा‎रियों ने की छुहारे पर पांच फीसदी जीएसटी की मांग

चंडीगढ़,पंजाब के व्यापारियों ने जीएसटी परिषद से छुहारे पर जीएसटी की दर को किशमिश और काजू की तरह पांच प्रतिशत पर लाने की मांग की है। अभी इस पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत है। आल इंडिया ड्राई डेट्स एसोसिएशन का कहना है ‎कि हम जीएसटी परिषद से छुहारे पर जीएसटी की दर को 12 फीसदी से घटाकर पांच प्रतिशत पर लाने की मांग कर रहे हैं। किशमिश और काजू पर भी इतना ही कर लगता है। छुआरे का आयात पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के सुक्कूर से किया जाता है। पड़ोसी देश से सालाना 20 लाख कट्टा 70 किलोग्राम प्रति कट्टा का आयात किया जाता है। अभी छुहारे की यहां पहुंचने पर लागत 42 रुपए प्रति किलोग्राम बैठती है। यदि इस पर जीएसटी की दर घटाई जाती है तो लागत तीन रुपए प्रति किलोग्राम घट जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *