चित्रकूट में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान हो रहा,ग्राम बिछियन में मतदान का बहिष्कार

सतना,मध्य प्रदेश के सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम को पांच बजे तक चलेगा। चित्रकूट उपचुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मुकाबले में हैं। इस प्रतिष्ठापूर्ण सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी और भाजपा के शंकर दयाल त्रिपाठी के बीच माना जा रहा है।अब तक करीब 30 फीसदी मतदान हो चुका है.महिलाओं ने 28.02 और पुरुषों ने 27.78 फीसदी वोट डालें हैं. कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मतदान में एक लाख 98 हजार 122 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें एक लाख 6 हजार 390 पुरुष, 91 हजार 730 महिला और 2 क़िन्नर शामिल है।

सभी 257 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराने के लिए एक हजार 28 मतदान कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इधर,निर्दलीय प्रत्याशी प्रभात कुमारी के गांव बिछियन में चुनाव का बहिष्कार किया गया है.चित्रकूट उप चुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन भी लगाई गई है, ताकि मतदाता देख सके कि उन्होंने जो वोट दिया है, वह सही है या नही। इसके लिए उन्हें सात सेकंड का समय दिए जाने की व्यवस्था है। एक मतदान कर्मी वीवीपैट के लिए भी लगाया गया है। सेन्ट्रल आर्म्ड फोर्स की नौ कम्पनियों को  चुनाव क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्य प्रदेश एसएएफ कंपनी के अलावा स्थानीय पुलिस बल भी तैनात की गई है। मतदान खत्म होने तक शराब की बिक्री और वितरण पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सीमा को भी सील कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने मतदान के दिन सुबह नौ बजे से शाम 5.30 बजे के दौरान एक्जिट पोल के प्रकाशन और प्रसारण को प्रतिबंधित कर दिया है। आयोग ने मतदान संपन्न होने के 48 घंटे के पहले जनमत संग्रह पर भी रोक लगा दी है।257 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू हुए मतदान में 385 ईवीएम मशीनें लगाईं गईं हैं। चुनाव में 382 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया गया। मतदान की जम्मेदारी 1 हजार 28 कर्मचारियों ने संभाली। सुरक्षा के लिए सेन्ट्रल आर्म्ड फोर्स की नौ कंपनियां तैनात। चुनाव मैदान में कुल 12 उम्मीदवार हैं, जिनमें दस पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। चित्रकूट उपचुनाव में 1 लाख 98 हजार 122 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 1लाख 6 हजार 390 पुरुष, 91 हजार 730 महिला और 2 किन्नर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *