मुंबई में 6 महीने में डेंगू ने ली 14 लोगों की जान

मुंबई, बीते 6 महीने के दौरान मुंबई में डेंगू के चलते 14 लोगों की जान चली गई वहीं राज्य भर में 17 लोगों की मौत हुई है. यह जानकारी मुंबई महानगरपालिका की सार्वजनिक स्वास्थ विभाग की ओर से दी गई है. बता दें कि पिछले कई महीनों से डेंगू जैसी बीमारियों के संदिग्ध मरीजों द्वारा इलाज करवाया जा रहा है. 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2017 तक मुंबई शहर व उपनगरों में 3 हजार 293 संदिग्ध डेंगू मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हुए. पिछले वर्ष अक्टूबर माह में ये संख्या 4 हजार 098 थी. डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम के चलते अब बीमारियां एक बार फिर जोर पकड़ सकती है, इसलिए लोग सतर्क रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *