जयपुर, राजधानी के स्टेच्यू सर्किल स्थित आयकर विभाग के ऑफिस में आग लग गई। आग भवन की थर्ड फ्लोर पर लगी। आग से फाइलें जल गई। दमकल की गाडिय़ों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से दफ्तर में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल विभाग की गाडिय़ां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग थर्ड फ्लोर पर स्थित एक कमरे में लगी। आग से दस्तावेज जल गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आयकर भवन में आग से फाइलें हुई राख