केकड़े की तरह बन रही इमारत, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

बीजिंग,दुनिया के सबसे विकासशील देश चीन में अक्सर अजीबो-गरीब चीजें होती रहती हैं। कांच का ब्रिज बनाने के बाद अब यहां एक ऐसी इमारत की तस्वीरें वायरल हो रहीं है जिन्हें देखकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। दरअसल चीन के जियांगसू प्रांत में यांगचेंग झील के तट पर केकड़े जैसी दिखने वाली एक बड़ी इमारत का निर्माण किया जा रहा है। चीनी अखबार की खबर के अनुसार, 75 मीटर लंबी और 16 मीटर ऊंची स्टेनलेस स्टील से बनी यह इमारत तीन मंजिला होगी। इस इमारत का उपयोग रहने के लिए नहीं बल्कि कमर्शियल बिल्डिंग के रूप में होगा। इमारत में लोगों के लिए मनोरंजन के अलावा खाने-पीने की सुविधाएं भी होंगी। इस इमारत का निर्माण मार्च में शुरू हुआ था और अगले साल की दूसरी छमाही में इसके खुलने की उम्मीद है। बैक्सीयुआन मैनेजमेंट कंपनी के जनरल मैनेजर झाओ जियानलिन ने बताया कि यह इमारत क्रैब कल्चर और बाकेंग शहर के इतिहास को दर्शाने में मदद कर सकती है। बाकेंग शहर एक झील के किनारे स्थित है। हर साल यांगचेंग झील में 2,000 टन से अधिक चीनी मिटन केकड़े पकड़े जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *