4 नवबंर को खिचड़ी बनेगी राष्ट्रीय भोजन,गिनीज बुक में होगी दर्ज

नई दिल्ली,मोदी सरकार राष्ट्रीय पुश,राष्ट्रीय पक्षी, के बाद राष्ट्रीय भोजन घोषित करने की तैयारी में है। केंद्र सरकार आने वाले दिनों में खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन बनाने वाली है। 4 नवंबर को दिल्ली में मनाए जाने वाले फूड डे पर इसकी घोषणा की जाएगी। सूत्रों की मानें तो खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर ने खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन बनाने का सुझाव दिया था। बताया जा रहा है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने सरकार ज्वार, बाजरा और दाल से 800 किलोग्राम खिचड़ी बनवाने वाली है। खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन बनाने के पीछे सरकार का तर्क है कि भारत में हर वर्ग के लोग खिचड़ी खाते हैं। सभी राज्यों में इसे पसंद किया जाता है। यह बनाने में तो आसान के साथ ही इसका खर्च भी कम आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *