आठनेर,ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सातनेर में स्वास्थ्य सुविधा बदहाल है। यहां पर स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर मात्र एक कम्पाउंडर के भरोसे आयुर्वेदिक आयुष स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहा है। यहां पर पदस्थ कंपाउंडर स्थानीय रूम नहीं मिलने के कारण पचास किलोमीटर दूर से आना जाना पड़ता पूर्व में पदस्थ कम्पाउंडर का ट्रांसफर होने के बावजूद भी अभी तक स्वास्थ्य केंद्र का रूम नहीं छोड़ा है। आयुष स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर पदस्थ है लेकिन दो-दो जगह का प्रभार होने के कारण डॉक्टर को स्थानीय स्तर पर निवास करने की समस्या आ रही है गांव के मनोज वैभव बताते हैं कि आसपास के दो दर्जन से अधिक गांव सातनेर आयुष स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े हैं, लेकिन मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता है। यहां के मरीजों को छोटी-मोटी बीमारी के लिए आठनेर बैतूल एवं अमरावती परतवाडा जाना पड़ रहा है। 20 वर्षों से यहां पर पदस्थ कम्पाउंडर का स्थानांतर भी हो चुका है लेकिन उसके बावजूद भी सरकारी कमरे में अपना आवास बनाकर रखा है। आयुष स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर ग्रामीणों के साथ धोखा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने एक मात्र आयुष स्वास्थ्य केंद्र के लिए स्थानीय स्तर पर एक डॉक्टर की मांग की है।
आयुष आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र सातनेर मे पूर्व में पदस्थ कम्पाउंडर का स्थानंतर कोथलकुंड कर दिया है। सातनेर में डॉक्टर की स्थानीय स्तर पर शीघ्र ही की जाएगी
योगेश चौकीकर, जिलाधिकारी आयुर्वेदिक आयुष स्वास्थ्य, बैतूल