प्रियंका,चंदा,नूयी व नाडर फोर्ब्स की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल

मुंबई, सन 2017 के लिए जारी फोर्ब्स की सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की सौ सबसे ताकतवर महिलाओं में स्थान दिया गया है। फोर्ब्स ने अपनी सूची में प्रियंका को ९७ वें स्थान पर रखा है। जर्मनी की चांसलर एजेंला मार्कल को सूची में पहले स्थान पर रखा गया है। इस सूची में इंदिरा नुई (11वां स्थान), चंदा कोचर (32वां) और रोशनी नाडर (57वां स्थान) जैसी कुछ दूसरी भारतीय महिलाओं ने भी जगह बनाई है। इससे पहले प्रियंका को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 15 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में भी जगह मिल चुकी है, लेकिन फोर्ब्स की सूची में उन्हें पहली बार स्थान मिला है। इस सूची में जेके रॉलिंग और टेलर स्विफ्ट जैसी महिलाओं ने भी स्थान बनाया है। फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक प्रियंका इसमें शामिल दूसरी सबसे कम उम्र की महिला हैं। टेलर स्विफ्ट 27 साल की हैं, जबकि प्रियंका की उम्र 35 साल है। प्रियंका के अलावा लिस्ट में कुछ और भारतीयों को जगह मिली है। जिनमें इंदिरा नुई (11वां स्थान), चंदा कोचर (32वां) और रोशनी नाडर (57वां स्थान) शामिल हैं। लिस्ट में शामिल दुनियाभर की महिलाएं राजनीति, बिजनेस, कला और एंटरटेनमेंट जैसे क्षेत्र से हैं।
प्रियंका को हॉलीवुड में सबसे ज्यादा सफल भारती एक्ट्रेस में गिना जा रहा है। वह इन दिनों हॉलीवुड में व्यस्त हैं। यूनिसेफ ने उन्हें गुडविल एम्बेसडर बनाया है। पिछले दिनों प्रियंका ने फोर्ब्स की टॉप 10 हाईएस्ट पेड टीवी एक्ट्रेस की लिस्ट में भी जगह बनाई थी। दुनियाभर की इस लिस्ट में उन्हें आठवां स्थान मिला था। बॉलीवुड मेल/फीमेल एक्टर्स की कमाई के मामले में भी उन्हें फोर्ब्स की लिस्ट में सातवां स्थान मिला है।
कहने की बात नहीं कि प्रियंका भारत में कितनी लोकप्रिय हैं। कई साल हॉलीवुड में काम करने के बाद अब वह वहां भी जाना-पहचाना चेहरा बन गई हैं। हॉलीवुड में उन्हें टीवी शो ‘क्वांटिको’ की वजह से पहचान मिली है। वह फिलहाल इसी शो के तीसरे सीजन के लिए न्यूयॉर्क में व्यस्त हैं। उनके पास हॉलीवुड के कई दूसरे प्रोजेक्ट भी हैं। प्रियंका अपना प्रोडक्शन हाउस भी संचालित करती हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस ने हाल ही में कुछ रीजनल फिल्में बनाई हैं, जिन्हें दुनियाभर में सराहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *