कश्मीर,आतंकी हेडली से जुड़ी खबरों पर नजर रखता था लादेन

वॉशिंगटन,अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने आतंकी ओसामा बिन लादेन से जुड़ी चार लाख 70 हजार फाइलों को रिलीज किया है। ये फाइलें उसने पाकिस्तान के एबटाबाद में लादेन के एनकाउंटर के दौरान बरामद की थीं। अमेरिका के ऑपरेशन में मारा गया लादेन कश्मीर मुद्दे और मुंबई आतंकी हमले में शामिल डेविड कोलमैन हेडली के ट्रायल पर बारीकी से नजर रखे हुए था। न्यूज आर्टिकल्स में वह कश्मीर से जुड़ी बातों को अंडर लाइन भी करता था।
डॉक्युमेंट्स से खुलासा हुआ है कि लादेन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हेडली की गिरफ्तारी की पूरी जानकारी रखे हुए था। वह भारत के कुछ चुनिंदा अखबार और मैगजीन का रेग्यूलर रीडर भी था। उसके कम्प्यूटर से 16 नवंबर, 2009 को भारत के एक अंग्रेजी अखबार में हेडली से जुड़े आर्टिकल की कॉपी भी मिली थी।
इसके अलावा 15 नवंबर, 2009 को भारत के एक अंग्रेजी अखबार में हेडली और हरकत-उल-जिहाद-ए-इस्लाम (हूजी) के लिंक को लेकर छपा आर्टिकल भी लादेन के कम्प्यूटर में सेव था। लादेन ने कुछ न्यूज आर्टिकल्स के हिस्सों को अंडर लाइन भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *