राजकोट, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने आज यहां उद्योगपितयों और व्यापारियों के एक कार्यक्रम में नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए. चिदंबरम ने कहा कि नोटबंदी के लिए यदि कोई उन पर दबाव डालता तो वे अपने पद से इस्तीफा दे दे.
कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब हुए पी चिदंबरम ने गुजराती में ”विकास गांडो थयो छे” कहकर सभी को चौंका दिया. चिदंबरम ने कहा कि जीएसटी का विचार अच्छा है लेकिन कानूनी तौर पर ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि जीएसटी का सामान्य दर होना चाहिए. जीएसटी का दर 28 प्रतिशत करना ठीक नहीं है. सरकार द्वारा एकाएक बड़ा टेक्स जनता पर लादना उिचत नहीं है. सरकार कहती है, चिंता की कोई बात नहीं है, परंतु रिजर्व बैंक कहती है, इसी में बड़ी चिंता है. उन्होंने कहा कि यह ऐसा विषय नहीं है, जिसका समाधान संभव नहीं है| बुलेट ट्रेन पर बोलते हुए चिदंबरम ने कहा कि देश में फिलहाल बुलेट ट्रेन की नहीं बल्कि लोगों को प्राथमिक सुविधा को प्राथमिक देना जरूरी है. अहमद पटेल के मुद्दे पर चिदंबरम ने कहा कि वर्ष 2015 में अहमद पटेल ने अस्पताल के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया था और जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है वह अस्पताल में टेक्निशियन था. इस टेक्निशियन की गतिविधियों के लिए पूर्व ट्रस्टी किस प्रकार जिम्मेदार हो सकते हैं?
गौरतलब है कि सूरत के पकड़े गए आईएसआईएस के दो आतंकियों में से एक कासिम टिंबरवाला भरुच स्थित सरदार पटेल अस्पताल में बतौर टेक्निशियन कार्यरत था और गिरफ्तारी से दो दिन पहले उसने नौकरी छोड़ी थी. शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अहमद पटेल से यह कहते हुए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा मांगा था कि जिस अस्पताल के कर्ताधर्ता अहमद पटेल थे उसमें आईएस का आतंकी क्या कर रहा था? रूपाणी ने आतंकी के नौकरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिेए कि उसने इस्तीफा दिया या उससे लिया गया.