सिरोंज, स्थापीय प्रशासन के जिम्मेदारों द्वारा अनदेखी करने के कारण आसपास की आधे दर्जन के ग्रामों में स्थित नदियों में खुलेआम खनन माफियाओं द्वारा रेत निकालकर बेधड़क नगर के व्यस्तम मार्गो पर रेत से भरी हुयी बिना रॉयल्टी से रेत बेची जा रहीं है जिससे शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उल्लेखनीय होकि पूर्व के माहों में स्थानीय तहसील में पदस्थ नायाब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव द्वारा राजस्व कार्यो में से समय निकालकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बिना रॉयल्टी से अवैध परिवहन करके लायी गयी बेची जा रही रेत से भरी ट्रालियों पर कार्यवाही करते रहे है जिससे काफी भय खनन माफियाओं में प्रशासन की कार्यवाही का रहा मगर उनके स्थानांतरण के बाद से स्थिति ज्यौं की त्यौं बन गयीं है। और बासोदा नाका एवं अन्य स्थानों पर ग्राम सेमलखेड़ी, चाठौली, हरगनाखेड़ी, रूसल्लीघाट, हरिपुर आदि ग्रामों की नदियों से लायी हुयी अवैध उत्खनन कर अवैध परिवहन कर लायी गयी रेत से भरी ट्राली बेची जा रहीं है। लेकिन उसके बाद भी जिम्मेदारों द्वारा इसओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नहीं थम रहा नदियों से रेत का अवैध परिवहन, खुलेआम बिक रही बिना रॉयल्टी रेत