अम्बानी के यहाँ पार्टी में बिग बी. की पोती ने रेखा से कहा, नमस्ते

मुंबई,बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और रेखा की एक समय में कई कहानियां सामने आई थीं। लेकिन अब दोनों जब किसी इवेंट में होते हैं, तो एक दूसरे को इग्नोर किया करते हैं। हालांकि, हाल ही में कुछ ऐसा हुआ, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। कुछ दिन पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन मुकेश अंबानी के घर पार्टी में पहुंचे थे। वहीं रेखा भी आई थीं और तभी ऐश्वर्या और रेखा का आमना सामना हुआ। लेकिन दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर नहीं किया, बल्कि दोनों एक दूसरे से मिले और बधाई दी। इस दौरान अराध्या भी ऐश्वर्या के साथ थी और वो दोनों को देख रही थी। इसके बाद अराध्या ने कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में जानकर आपको उस पर गर्व होगा। अराध्या ने रेखा को नमस्ते कहा और रेखा ने उन्हें आशीर्वाद दिया। पार्टी में जिसने भी यह देखा, वो खुश हुआ। अगर बिग बी. को भी यह बात पता चली होगी तो उन्हें भी अराध्या पर गर्व हुआ होगा कि उनकी पोती के कितने अच्छे संस्कार हैं। वैसे खास बात तो यह है कि खुद ऐश्वर्या ने अराध्या को रेखा के पैर छूने के लिए कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *