सुदेश महतो की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,चार जवान घायल,दो की हालत गंभीर

रांची,पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी सुदेश महतो की एस्कोर्ट गाड़ी आज दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में चार जवान घायल हो गये। गंभीर रुप से घायल दो जवानों को रिम्स रांची में भर्त्ती कराया गया है, वहीं इस हादसे में सुदेश महतो पूरी तरह से सुरक्षित है और उनका वाहन हादसे के वक्त आगे निकल गया था।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिल्ली से रांची आने के क्रम में सिल्ली-अनगड़ा के बीच यह हादसा हुआ। बताया गया है कि सुदेश महतो अपनी सुरक्षाकर्मियों के साथ रांची आ रहे थे, इसी क्रम में ओवरटेक करने के क्रम में उनकी एस्कोर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी, वहीं हादसे के दौरान सुदेश महतो जिस वाहन पर सवार थे, वह आगे निकल चुकी थी, लेकिन दुर्घटना होने के बाद उन्होंने तत्काल घायल जवानों को अपने वाहन से पहले स्थानीय अस्पताल में भेजा और प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल दो जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, वहीं गंभीर चोट लगने के कारण दो घायल जवानों को इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *