हार्दिक पंड्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिले पूरा समय : इरफान

नई दिल्ली,पूर्व भारतीय टेस्ट गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर किसी प्रकार का दबाव नहीं दिया जाना चाहिए व उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थोड़ा और समय देने की आवश्यकता है। हार्दिक का आज जन्मदिन है और उन्होंने 23 साल पूरे कर लिए है। एक समारोह में आए इरफान ने कहा कि हार्दिक टीम में बल्लेबाज ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें खुल के खेलने देना चाहिए। इरफान ने कहा कि हार्दिक पर दबाव बनेगा तो उनका प्रदर्शन गिर सकता है। स्विंग का सुल्तान के नाम से मशहूर इरफान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के मौजूदा प्रदर्शन पर कहा कि मैं समझता हूं कि भारतीय टीम ने क्रिकेट के तीनों ही क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम काफी संतुलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *