देश की वर्तमान परिस्थितियों पर संघ की बैठक में होगी चर्चा,महिला हॉकी मैच देखने जाएं राहुल-संघ

भोपाल ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक राजधानी भोपाल में 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने एक प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि संघ के कार्यकारी मंडल की बैठक वर्ष में दो बार अक्टूबर और मार्च में आयोजि की जाती है l मार्च की बैठक प्रतिनिधि सभा के साथ होती है। इस वर्ष यह बैठक केरवा डेम के निकट स्थित शारदा विहार में सम्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में देश से लगभग तीन सौ संघ कार्यकर्ता शामिल होंगे । इसमें सभी प्रान्तों के प्रान्त संघचालक, प्रान्त कार्यवाह और प्रान्त प्रचारकों सहित सभी अखिल भारतीय अधिकारियों उपस्थिति रहेंगे । बैठक में बैठक में संघ के कर्यों का लेखा जोखा, संघ के आगामी कार्यक्रमों आदि विषयों पर विचार किया जायेगा। इसके अतिरिक्त देश की वर्तमान परिस्थितियों पर भी विचार-विमर्श होगा।

महिला हॉकी मैच देखने जाएं राहुल
संघ में महिलाओं को स्थान न दिए जाने के सवाल पर संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा कि राहुल की स्क्रिप्ट लिखने वाले समझदार नहीं हैं। यह तो ठीक वैसी बात हुई, पुरुष हॉकी मैच में महिला खिलाड़ी को देखने जैसी। एक सवाल पर वैद्य ने कहा, “राहुल गांधी ने सवाल किया है कि संघ में महिलाओं को देखा क्या, उनके इस सवाल से यह पता नहीं चलता कि उन्हें संघ की चिंता है या महिलाओं की। वे संघ की छोड़कर, अपनी पार्टी की चिंता करें।” राहुल गांधी ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान संघ पर हमला करते हुए मौजूद लोगों से सवाल किया था कि “आपने संघ की शाखा में महिलाओं को कभी शॉर्ट पहने देखा है क्या।”
राहुल के इस सवाल का वैद्य ने जवाब देते हुए कहा कि संघ ने तय किया था कि वह सिर्फ पुरुषों के बीच काम करेगा, यह तय करने का अधिकार संघ को है, अगर उन्हें महिलाएं देखना है तो महिला हॉकी मैच देखने जाएं। वैद्य ने आगे इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का नाम लिए बगैर कहा, “उनकी दादी और पिता जब सत्ता में थे तो संघ को कमजोर करने की कोशिश की, मगर कुछ नहीं हुआ, संघ और मजबूत ही हुआ। संघ बढ़ता गया और उनका (कांग्रेस) जनाधार कम होता गया।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *