ट्रैक एशिया कप में भारत को पहले दिन मिले 5 स्वर्ण

नई दिल्ली, भारत के जूनियर खिलाड़ियों ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे ट्रैक एशिया साइकिलिंग कप के पहले दिन कुल नौ पदक मेजबान देश की झोली में डाले। पहले दिन भारत को पांच स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य पदक जीते। भारत को पहला पदक अश्विन पाटिल ने दिलाया। उन्होंने जूनियर पुरुष 15 किलोमीटर प्वांइट रेस में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा में रजत भी भारत के हिस्से आया। नमन कपिल ने भारत को रजत दिलाया। साउदी अरब के हसन ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
जूनियर महिला वर्ग में टीम स्पर्धा में शशिकला अगाशे और मयूरी ने भारत को स्वर्ण दिलाया। भारत की ही जॉयश्री और वैश्नवी ने इस स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। शशिकला ने 500 मीटर ट्रायल स्पर्धा में भी स्वर्ण जीता। भारत की पुरुष एलिट टीम ने भी साहिल कुमार, रंजीत सिंह और अपोलोनिस ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
भारत की शीर्ष साइकल चालक देबोरा इस बार भी अपने पदक का रंग नहीं बदल सकीं। उन्हें महिला एलिट 500 मीटर रेस में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। टीम स्पर्धा में भी देबोरा स्वर्ण से चूक गईं। उन्हें एलीना राज के साथ टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारत की जूनियर पुरुष टीम जेके. अश्विनी, मयूर पवार और अभिषेक काशिद ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। दिन के अंत में टीम के कोच आर.के शर्मा ने कहा, ये दिल मांग मोर। मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हूं। 2018 के एशियाई खेलों में मुझे भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी पदक जीतेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *