आशीष नेहरा क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैंच होगा आखिरी

नई दिल्ली,आने वाले दिनों में भारतीय टीम को एक और खिलाड़ी हमेशा के लिए अलविदा कहने वाला है। खेल के मैदान से खबर आ रही हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सीनियर तेज गेंदबाज आशीष नेहरा जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद न्यूज़ीलैंड के साथ होने वाली तीन टी-20 सीरीज का पहला मैच उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला होगा। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में हैं, जो नेहरा का घरेलू मैदान भी है।
बात दे कि आशीष नेहरा भारत के लिए 18 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं। चेहरा उन खिलाड़ियों में शुमार रहे जो कि लगातार चोट के कारण नेहरा कई बार टीम से अंदर और बाहर होते रहे, लेकिन बाद में उन्होंने सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ टी-20 क्रिकेट को ही चुना। नेहरा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही 3 टी-20 मैचों की सीरीज में भी शामिल किया गया लेकिन अब तक उन्हें हो चुके 2 मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। 2011 में हुए वल्र्ड कप के दौरान नेहरा चैंपियन टीम इंडिया के सदस्य रहे। नेहरा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 17 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 44 विकेट चटकाए। टेस्ट के अलावा उन्होंनें 120 वनडे खेले जिसमें उन्होंने 157 विकेट लिए । वहीं अबतक 26 टी-20 मैच खेलकर नेहरा 34 विकेट ले चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *