शिमला, साल के अंत में दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं एक कांग्रेस शासित और दूसरा पीएम मोदी का गृह राज्य गुजरात है। दोनों ही राज्यों में चुनावी तैयारी चरम पर है। इस बीच हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सुगबुगाहट तेज है। मुख्यमंत्री वीरभ्रद ने साफ कर दिया है कि वह शिमला के अलावा किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।इसके साथ ही वीरभद्र से साफ किया कि कांग्रेस की लिस्ट इसी हफ्ते जारी हो सकती है। प्रदेश में कांग्रेस 45 सीटें जीतकर दुबारा सत्ता में आएगी। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को टेली कॉन्फ्रेंसिंग से एसडीएम कार्यालय धीरा का शुभारंभ,1 करोड़12 लाख की लागत से रझूं में बाथू खड्ड पर पुल, 2 करोड़ 54 लाख की लागत से तमलोह में न्यूगल खड्ड पर पुल और 93 लाख की लागत से सीनियर सेकंडरी स्कूल कौना के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया।
शिमला छोड़ कहीं से भी लड़ सकते हूं चुनाव : वीरभ्रद्र