कांग्रेस के नवागत प्रदेश प्रभारी महासचिव बावरिया सोमवार को भोपाल आयेंगे

भोपाल,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महासचिव (प्रदेश प्रभारी) दीपक बावरिया, अभा कांग्रेस कमेटी के सचिवद्वय (प्रदेश प्रभारी) संजय कपूर एवं जुबेर खान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आहूत 9 एवं 10 अक्टूबर को दो दिवसीय बैठक लेंगे। बावरिया, राजधानी भोपाल में प्रथम आगमन पर 9 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे रेल मार्ग द्वारा भोपाल पहुंचेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रधिकरण के अतिरिक्त प्रदेश निर्वाचन अधिकारीद्वय प्रदीप टम्टा, राजेश मिश्रा एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह भी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 9 अक्टूबर, सोमवार को पूर्वान्ह 11 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित विभिन्न बैठको, जिसमें पार्टी के वरिष्ठतम नेता, अभा कांग्रेस/प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण, जिला कांग्रेस अध्यक्षगण, मोर्चा संगठन एवं विभागों के अध्यक्षगण उपस्थित रहेंगे।
द्विवेदी ने बताया कि बावरिया दूसरे दिन 10 अक्टूबर, मंगलवार को पूर्वान्ह 11 बजे विधायकों के साथ संवाद करेंगे, तदोपरांत कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे। दो दिवसीय बैठक में कपूर, खान, टम्टा, मिश्रा, यादव एवं सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *