अखिलेश यादव दोबारा बने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष

आगरा,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर से अखिलेष यादव चुने गए हैं। अब से उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। श्री यादव पार्टी के दसवें राष्ट्रीय अधिवेषन में लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने अखिलेश के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। लेकिन अधिवेषन के दौरान पार्टी के संस्थापक एवं अब संरक्षक बनाये गए मुलायम सिंह यादव और उनके अनुज व अखिलेश यादव के प्रतिद्वंद्वी चाचा शिवपाल यादव मौजूद नहीं थे। इससे पहले इसी साल एक जनवरी, 2017 को लखनऊ में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश को मुलायम सिंह यादव के स्थान पर सपा का अध्यक्ष बनाया गया था।
पार्टी के संविधान में संषोधन कर अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष करने का निर्णय राष्ट्रीय अधिवेषन से पहले हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। साफ है कि अब उनके दोबारा अध्यक्ष बनने के बाद वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव और 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेष यादव का सपा के अध्यक्ष पद पर दोबारा निर्वाचन महज औपचारिकता था, क्योंकि उन्हें चुनौती देने वाला कोई और उम्मीदवार नहीं था। सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से पार्टी के करीब 15 हजार प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस अधिवेशन में विभिन्न राष्ट्रीय तथा स्थानीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा और आर्थिक तथा राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *