इंदौर,स्वाइन फ्लू से इंदौर में चार और मरीजों की मौत हो गई है। इसके बाद मौजूदा साल में इस घातक बीमारी के कारण स्थानीय अस्पतालों में दम तोड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29 पर हो गयी है। समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की जिला प्रभारी डॉ. आशा पंडित ने बताया कि एच1एन1 संक्रमित पाये गये चार और मरीजों की मौत हो चुकी है। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष हैं। इनकी मौत अलग-अलग अस्पतालों में पिछले 14 दिनों में हुई है। पंडित ने बताया कि एक जनवरी से अब तक शहर के अस्पतालों के 92 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी, जिनमें से 29 लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में से 18 इंदौर के रहने वाले थे, जबकि शेष 11 मरीज दूसरे जिलों से इलाज के लिये इंदौर पहुंचे थे।
स्वाइन फ्लू से चार और मरीजों की मौत