रूममेट्स के न्यूड फोटो बॉयफ्रेंड को भेजती थी लड़की, राज खुलने पर किया खुदकुशी

मुंबई,पिछले दिनों मुंबई में एक हॉस्टल में रहने वाली लड़की और उसके बॉयफ्रेंड ने मुंबई से ७० किलोमीटर दूर मध्य रेलवे के कल्याण-कर्जत रेलखंड पर बदलापुर-वांगणी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी ली थी. इस मामले में अब नया खुलासा हुआ है. एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक लड़की के सूइसाइड नोट से पता चला है कि उसने अपनी दो रूममेट्स की न्यूड फोटो ली थी और उसे अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिया था. यह बात रूममेट्स को पता चल गई. आरोपी लड़की और उसके बॉयफ्रेंड ने पुलिस से बचने के लिए सूइसाइड कर लिया. आरोपी छात्रा वृषाली लांडे सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में पढ़ती थी. उसने एक पत्र लिखा है जिसमें उसने बताया कि वह और उसका बॉयफ्रेंड सुरेश शिंदे हॉस्टल की दो रूममेट की प्रिवेसी के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार हैं. उसने यह भी कहा कि तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया जाता है तो वह इसके लिए जिम्मेदार होगी. सुरेश एक निजी क्लिनिक में नर्स का काम करता था. पुलिस और अस्पताल के कुछ कर्मचारियों के मुताबिक वृषाली ने गुपचुप तरीके से हॉस्टल की रूममेट्स की न्यूड तस्वीरें खींच ली थी और उसे सुरेश को भेज दिया था. इस दौरान दोनों ने मैसेज भेजकर बात की थी. हॉस्टल की एक लड़की ने 21 सितंबर को इस मैसेज को पढ़ लिया और वृषाली से पूछताछ की. इस दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि सुरेश के कहने पर उसने ऐसा किया है. सुरेश ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने तस्वीरें नहीं भेजी तो वह दोनों के रिश्ते के बारे में उसके माता-पिता को बता देगा. एक नर्स के मुताबिक उसकी दोनों रूममेट ने वृषाली से कहा कि यदि वह लिखित में यह दे देती है कि सुरेश ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था तो वे कुछ नहीं करेंगी. साथ ही उसे सुरेश से सभी संबंध तोड़ने होंगे. लेकिन दो दिन बाद ही वृषाली ने फिर ने सुरेश को मैसेज भेजना शुरू कर दिया. इस बार लड़कियों ने मामला पुलिस के पास ले जाने की धमकी दी. काफी बहस के बाद वृषाली कुछ पैसे लेकर घर से निकल गई. जब वह शाम सात बजे तक नहीं लौटी तो हॉस्टल के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मालूम हो कि वृषाली लांडे और सुरेश की लाश बीते 23 सितंबर की रात करीब ८ बजे बदलापुर-वांगणी रेलवे स्टेशन के बीच मिली थी. जिसके अगले दिन हॉस्टल की दोनों रूममेट ने पूरा घटनाक्रम बताया. दोनों मृतक मूल रूप से महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के रहने वाले थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *