मुंबई, महानायक अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन-9 ने बहुत कम समय में ही दर्शकों के दिलों पर अपनी खास जगह बनाकर,टीआरपी चार्ट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। सीजन में इस बार नया सेगमेंट नई चाह नई राह जोड़ा गया है, जिसके तहत महिला क्रिकेटर मिताली राज और उनकी टीम, सुपर30 के संस्थापक आनंद कुमार, शिल्पा शेट्टी, ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत शामिल हुए हैं। जल्द ही बिग बी के मेहमान के तौर पर भारतीय महिल बैडमिंटन चैंपियन पी.वी. सिंधु नजर आने वाली हैं। बात दे कि अमिताभ बच्चन और पीवी सिंधु ने बुधवार को केबीसी के इस स्पेशल एपिसोड की शूटिंग की, इसकी तस्वीरें खुद महानायक ने सोशल मीडिया पर साझा की है।
महानायाक ने फेसबुक पर लिखा,मेरे लिए बड़े गर्व की बात की मैं इस महान हस्ती के साथ कुछ समय बिता सका, देश की आन बान शान, पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियन,आपने भारत का नाम देश विदेश में उज्जवल किया है। मालूम हो कि, केबीसी सीजन-9 का पहला एपिसोड 28 अगस्त को टेलीकास्ट हुआ था, एक महीने के अंदर ही शो ने टीआरपी चार्ट में अपनी जगह बना ली है। बीएआरसी की 38वें हफ्ते की रिपोर्ट के मुताबिक, टीआरपी के मामले में केबीसी तीसरी पोजिशन पर है।
पीवी सिंधु कौन बनेगा करोड़पति में बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठेंगी