न्यूयॉर्क,हाफिज सईद और उसका आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तान के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। पाकिस्तान को इन दोनों से निजात पाने के लिए कुछ और वक्त चाहिए। पाकिस्तान के विदेश मंत्री मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने यह बात कबूल की है। ख्वाजा मोहम्मद आसिफ न्यूयॉर्क में एशिया सोसायटी सेमिनार में बोल रहे थे। इस दौरान उनसे ज्यादातर सवाल आतंकवाद से जुड़े ही पूछे गए। उन्होंने कहा हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप गलत हैं। आसिफ ने कहा- आप हमें कुछ और वक्त दीजिए ताकि हम इन बोझों से छुटकारा पा सकें। हमारे पास इस तरह की संपत्ति भी नहीं हैं कि हम इनसे निपट सकें। गौरतलब है कि हाफिज सईद 2008 के मुंबई हमलों का मास्टर माइंड हैं। इस हमले में 163 लोग मारे गए थे। इनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल थे।
बना लिया राजनीति दल
अब सईद के संगठन जमात- उद-दावा ने सियासी पार्टी ‘मिल्ली मुस्लिम लीग बना ली है। पार्टी ने एलान भी कर दिया है कि वो अगले साल पाकिस्तान के आम चुनाव में सभी सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी।
अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र में बैन है हाफिज
सईद को अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र पहले ही वैश्विक आतंकवादी घोषित कर चुके हैं। सियासी पार्टी के जरिए वो सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में लाहौर सीट पर हुए उप चुनाव में उसके प्रत्याशी ने नवाज शरीफ की पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि, वो हार गया।
पाकिस्तान बोला- हमारा सिरदर्द है हाफिज