बाघी-2 के बाद दिशा पाटनी का एक और बड़ी फिल्म से जुड़ा नाम

मुंबई,अभिनेत्री दिशा पाटनी की फिल्मी गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली है। बाघी-2 के बाद अब उनका नाम एक और बड़ी फिल्म से जुड़ा है। इस फिल्म से उन्होंने एक चर्चित स्टारकिड को रिप्लेस किया है।दिशा ने फिल्म एमएस, धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी से अपने करियर की शुरुआत की है। बताया जा रहा है कि दिशा को ‘संघमित्रा’ के लिए साइन कर लिया गया है। इससे पहले कमल हासन की बेटी श्रुति हासन इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थीं। करीब 150 करोड़ रुपए के बजट में बन रही ये फिल्म एक बड़ी फिल्म होने वाली है। फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरू होगी। एक वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया के दिशा को फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है। फिल्म मेकर जल्द इसकी घोषणा करेंगे।फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान देने वाले हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म तमिल और तेलुगु में भी बनेगी। लेकिन इसका हिंदी वर्जन अलग बनेगा, इसकी कास्ट अलग होगी। इसलिए फिल्म में समय लगेगा। सुंदर सी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को श्री थेनान्डल फिल्म्स कंपनी प्रोड्यूस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *