सिरीज में क्लीन स्वीप करना चाहते हैं कोहली, बनाया ‘क्रूर’ प्लान

नई दिल्ली,ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन जीत हासिल करने के बाद अब विराट कोहली का प्लान क्लीन स्वीप पर है।इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है।उन्होंने अगले दो वनडे के लिए खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रति और क्रूर होने को कहा है।कप्तान कोहली ने कहा सीरीज जीतने का श्रेय पूरी टीम को जाता है।
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे और 3 टी-20 खेलना है।टीम इंडिया लगातार 12 मुकाबले जीत चुकी है।विराट कोहली जीत पर सवार होकर सीरीज पर क्लीन स्वीप करना चाहती है।टी-20 के प्रति भी उनका यही रवैया है।बाकी बचे दो वनडे मुकाबलों में जडेजा की जगह अक्षर पटेल की एंट्री हुई है और विराट कोहली कह चुके हैं कि बेंच में बैठे खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।अब यह देखना होगा कि टीम इंडिया में नए खिलाड़ी कैसा परफॉर्म करते हैं।भारत की जीत में भुवनेश्वर और बुमराह के योगदान को विरोधी कप्तान स्मिथ ने भी माना है।स्मिथ कहते हैं कि उनके ख्याल से बूमराह और भुवनेश्वर मौजूदा समय में सबसे बेहतरीन डेथ ओवर गेंदबाज़ हैं, ख़ासकर जब विकेट धीमी हो रही हो जैसा कि इंदौर में हुआ।आगे आने वाले मुकाबलों में दोनों खिलाड़ियों का यही प्लान रहने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *