पाकिस्तान ने जहाज विरोधी मिसाइल का परीक्षण किया

कराची,पाकिस्तानी नौसेना ने शनिवार को जहाज विरोधी मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इसका परीक्षण उत्तरी अरब सागर में एक हेलीकॉप्टर से किया गया। मिसाइल ने समुद्र में अपने निशाने को ध्वस्त कर दिया। स्थानीय अखबारों ने नौसेना के एक प्रवक्ता के हवाले से इसकी जानकारी दी है।
जानकारी के अनुसार, पाक नौसना प्रमुख एडमिरल मुहम्मद जकाउल्ला परीक्षण के दौरान उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नौसेना देश की समुद्री सीमाओं और हितों की हर कीमत पर रक्षा करेगी। यह हमारे देश की नौसेना की तैयारी और क्षमता को मजबूती देगा। पाक नौसेना ने मार्च में जमीन से इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। अब उसने हेलिकॉप्टर से समुद्र में निशाना साधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *