दुनिया की सबसे तेज बुलेट ट्रेन 350 किमी स्पीड दौड़ गई

बीजिंग, चीन में बीजिंग और शंघाई के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन ने दोबारा अपनी अधिकतम रफ्तार पा ली है। 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह दुनिया की सबसे तेज ट्रेन है। जुलाई, 2011 में हुए भयानक हादसे के बाद इसकी गति को कम कर 300 किमी प्रति घंटा कर दिया गया था। फक्सिंग बुलेट ट्रेन सुबह नौ बजे बीजिंग साउथ रेलवे स्टेशन से निकली और 1,318 किमी की दूरी केवल चार घंटे 28 मिनट में तय कर शंघाई पहुंची। चीनी रेलवे कॉरपोरेशन ने कहा, यह व्यावसायिक उद्देश्य के लिए चलाई जाने वाली दुनिया की सबसे तेज बुलेट ट्रेन है। उल्लेखनीय है कि चीन ने अगस्त, 2008 में बीजिंग से तियानजिन के बीच 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली बुलेट ट्रेन चलाई थी। लेकिन 2011 में हुए हादसे के बाद इसकी गति को धीमा कर 250 से 300 किमी प्रति घंटे कर दिया गया। इस हादसे में 40 लोगों की जान चली गई थी जबकि 190 घायल हुए थे। इस साल 27 जुलाई को इस नई बुलेट ट्रेन की सुरक्षा और विश्वसनीयता का परीक्षण किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *