शादी से मना करने पर डॉक्टर द्वारा आत्महत्या : मंगेतर के खिलाफ केस दर्ज

इंदौर,एक डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसकी मंगेतर जूही के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने पहले ही अपने प्रेमी से शादी कर ली थी। यह मैसेज उसने वाट्सएप के जरिए डॉक्टर को बताया तो उसने जहर खा लिया।
पुलिस अन्नपूर्णा ने कल अयोध्यानगर भोपाल निवासी जूही पति संजय जोशी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि कुछ माह पहले विश्वकर्मा नगर निवासी डॉ. हितेंद्र का विवाह जूही ने तय हुआ था। दोनों की परिवार के लोगों ने मंगनी भी कर दी थी लेकिन एक दिन अचानक जूही ने वाट्सएप से एक मैसेज डॉ. हितेंद्र को भेजा। इसमें कहा गया था कि मैं साकेत नामक युवक से प्रेम करती हूं और उससे मैंने पहले ही शादी कर ली है। मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती। इस पर डॉक्टर ने कहा – मैं यह सुनकर मर जाऊंगा। इस पर वह बोली कि तुम मरो या जीओ, इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *