बच्चों से भरी बस की ट्रक से टक्कर चालक की मौत, 26 बच्चे एवं चार शिक्षक घायल

फैजाबाद, जनपद के थाना पूराकलन्दर के अन्तर्गत शनिवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे के आस पास पिपरी पुल के पास बड़ा हादसा हो गया। जिसमें बच्चो से भरी बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुघर्टना में करीब 26 बच्चों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। जबकि बस में लगभग 60 लोग सवार थे।
इस दुर्घटना में बस चालक रहमान की मौत हो गयी। एवं करीब आधा दर्जन बच्चो को लखनऊ रिफर किया गया है। जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चे गम्भीर रूप से घायल है।
गौरतलब हो कि सोहावल स्थित मीरपुर कांटा में खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद बीकापुर बजरंग सरस्वती विद्या मंदिर के 52 बच्चे एक बस में बैठकर वापस घर लौट रहे थे। बस में 4 शिक्षक व शिक्षिकाएं भी थी। जिसमें से रंजना, राकेश, रमेश एवं प्रीती का भी जिला चिकित्सालय मे इलाज किया जा रहा है।
बताते चले कि पिपरी पुल के पहले सामने से ट्रक और बस में टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद बच्चो का शोर सुनकार स्थानीय लोगो ने बच्चो को बस से बाहर निकाला। मौके पर पुलिस बल व राहत टीम भी पहुंच गयी। घायल बच्चों को पहले बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां लगभग 20 बच्चों की हालत नाजुक होता देख सीएचसी बीकापुर में तैनात चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया। जबकि जिला चिकित्सालय के चिकित्सको ने उनमें से लगभग आधा दर्जन बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रिफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की तैनात थी। समाचार मिलने पर जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने जिला चिकित्सालय पहुंच कर घायलो का हाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *