सोनीपत,राम रहीम के बेहद करीबी दिलावर इंसा को गुरुवार को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को दिलावर की 20 दिनों से तलाश थी। दिलावर 25 अगस्त को राम रहीम की पेशी के दौरान पंचकूला में हुई हिंसा को भड़काने का आरोपी है। पुलिस को अब दिलावर के बाद फरार चल रही हनीप्रीत की तलाश है। पुलिस के मुताबिक दिलावर इंसा के इशारों पर ही पंचकूला में हिंसा भड़काई गई थी और इसी हिंसा के बीच उसने राम रहीम को भगाने की साज़िश भी रची थी लेकिन उसकी साजिश फेल हो गई थी। जिसके बाद से वो पुलिस से भागा फिर रहा था। दिलावर पर पुलिस ने देशद्रोह, हिंसा भड़काने और राम रहीम को भगाने की साजिश रचने का केस दर्ज किया है। दिलावर डेरे का प्रवक्ता था और सिरसा के डेरे से जुड़े लोगों के मुताबिक वो राम रहीम का बेहद खास आदमी है। माना जा रहा है कि राम रहीम को कोर्ट से भगाने का प्लान दिलावर और हनीप्रीत ने मिलकर ही बनाया था। हनीप्रीत अब भी फरार है, वह कहां है, इसकी पुख्ता जानकारी दिलावर के पास होने की उम्मीद है। दिलावर की गिरफ़्तारी से उन दावों की सच्चाई भी सामने आने की उम्मीद है, जिसमें हनीप्रीत के विदेश भागने की बातें कहीं जा रही हैं।
राम रहीम का करीबी दिलावर इंशा अरेस्ट,अब हनीप्रीत की बारी