पंचकूला हिंसा में अहम जानकारी की उम्मीद,राम रहीम का खास अंगरक्षक पुलिस हिरासत में

हनुमानगढ़, दुष्कर्म मामले में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खास अंगरक्षक ओम बुडानिया को पंचकूला की क्राइम ब्रांच पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया है। बुडानिया से पंचकूला हिंसा और हनीप्रीत इंसा की फरारी में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। राम रहीम के प्रकरण की जांच कर रही क्राइम ब्रांच पुलिस ने बुडानिया को पूछताछ के लिए एक दिन पहले हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक को ईमेल कर पंचकूला बुलाया था।
जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ पुलिस का सिपाही ओम बुडानिया राम रहीम का बेहद नजदीकी था। कई सालों से राजस्थान पुलिस की तरफ से बाबा का अंगरक्षक था और ड्यूटी करते-करते वो बाबा का भक्त बन गया। बाबा को सजा सुनाने के बाद से हनुमानगढ़ पुलिस लाइन में तैनात था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *