जबलपुर, जबलपुर देश एवं प्रदेश के केन्द्र में स्थित होने के कारण यहां से चारों ओर एयर कनेक्टिविटी होना आवश्यक था और गुरुवार को प्रारंभ हुई जबलपुर-कोलकाता वायुसेवा के बाद जबलपुर चारों दिशाओं में हवाई सुविधा से जुड़ गया है और यह जबलपुर के विकास में महत्वपूर्ण कदम होगा। उक्ताशय के उद्गार सांसद राकेश सिंह ने जूम एयरलाइंस द्वारा प्रारंभ की गई दिल्ली-जबलपुर-कोलकाता-जोरहाट की नई उड़ान के जबलपुर पहुंचने के पश्चात डुमना एयरपोर्ट में आयोजित स्वागत समारोह में व्यक्त किये।
जूम एयरलाइंस द्वारा दिल्ली-जबलपुर-कोलकाता प्रारंभ की गई नई वायुसेवा का लोकार्पण दिल्ली एयरपोर्ट में सांसद राकेश सिंह के द्वारा किया गया। सांसद सिंह ने दिल्ली एयरपोर्ट में केक काटकर एयरलाइन्स के कर्मचारियों और यात्रियों को नई उड़ान की बधाई दी। इस अवसर पर जूम एयरलाइंस के मालिक जय वीरचंदानी एवं सीईओ एम.कौष्टुव धर भी उपस्थित थे। दिल्ली में औपचारिक शुरूआत करने के पश्चात सांसद सिंह, कंपनी के मालिक वीरचंदानी एवं सीईओ श्री धर उसी वायुयान से जबलपुर पहुंचे जहां उनकी सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर आगवानी की।
स्वागत समारोह में सांसद सिंह ने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि आज से जबलपुर कोलकाता के साथ ही उत्तर पूर्व भारत से भी जुड़ रहा है। सांसद सिंह ने कहा कि मेरा प्रारंभ से ही प्रयास रहा कि जबलपुर के विकास के लिये रोजगार के अवसर का सृजन के लिये, युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में मिलने वाली सुविधाओं हेतु और शहर में औद्योगिकीकरण के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी हवाई सेवाओं के विस्तार की आवश्यक्ता रही है और इसी के चलते लगातार प्रयास किये गए और इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप आज जूम एयरलाइंस द्वारा जबलपुर से कोलकाता की नई उड़ान प्रारंभ की गई। सांसद सिंह ने कहा कि आज से प्रारंभ हुई नई उड़ान का एयरक्रॉफ्ट सी. आर जे एयरक्रॉफ्ट है जिसकी गति तीव्र होने के कारण १ घंटे में दिल्ली से जबलपुर और १ घंटे में जबलपुर से कोलकाता का सफर आसानी से तय किया जा सकता है यह ५० सीटर एयरक्रॉफ्ट है।
सांसद सिंह ने जूम एयरलाइंस के अधिकारियों से चर्चा कर आग्रह किया है कि जबलपुर से पुणे, जबलपुर से अहमदाबाद एंव जबलपुर से बैंगलोर की उड़ान भी आने वाले समय में प्रांरंभ हो सांसद सिंह की इस मांग पर जूम एयरलाइंस के सीईओ कौष्टुव धर ने कहा कि आने वाले समय में जिन रूट्स में सांसद सिंह द्वारा नई उड़ान की मांग की गई है इन सभी रूट पर कंपनी गंभीरता पूर्वक विचार कर एयरक्रॉफ्ट की उपलब्धता के आधार पर सेवा शुरू करेगी।
सांसद राकेश सिंह ने जबलपुर को मिली इस उपलब्धि पर संसदीय क्षेत्र की जनता को बधाई दी है।
दिल्ली से जबलपुर पहुँचने के बाद सांसद सिंह एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने जबलपुर से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास दिया तत्पश्चात केक काटकर सुखद यात्रा की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर राज्यमंत्री शरद जैन, महापौर डॉ. स्वाती गोडबोले, भाजपा नगर अध्यक्ष जी.एस.’ाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटैल, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी, प्रतिभा सिंह, नंदिनी मरावी, एल.बी.लोबो, मविप्रा अध्यक्ष प्रभात साहू, अविवि निगम उपाध्यक्ष एस.के.मुद्दीन, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटैल, नगर निगम अध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, पूर्व विधायक अजय विश्नोई, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू नरेन्द्र त्रिपा’ी, पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष दुबे ने विमानतल पर जबलपुर से कोलकाता की नई उड़ान का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बंग समाज एवं महाकौशल चैम्बर्स ऑफ कामर्स ने किया स्वागत…………..
जबलपुर से कोलकाता और जोरहाट की नई उड़ान प्रारंभ होने के अवसर पर डुमना विमानतल में बड़ी संख्या में बंग समाज एवं महाकौशल चेम्बर्स ऑफ कामर्स के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद राकेश सिंह का स्वागत करते हुए इस उपलब्धि के लिये आभार व्यक्त किया है।
जूम एयरलाइन्स ने दिल्ली-जबलपुर-कोलकाता-जोरहाट की नई उड़ान शुरू की