भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी : अरुण जेटली

अहमदाबाद, भाजपा के गुजरात प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर ही लड़ेगी| विधानसभा चुनाव समिति के प्रभारी अरुण जेटली ने दावा किया कि भाजपा शासित गुजरात में विकास हुआ है और आगामी चुनाव में भी पार्टी विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी| जेटली ने दावा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी|
गुजरात के चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद अरुण जेटली समेत सहप्रभारियों ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर आज से मंथन शुरू कर दिया है| गुजरात प्रदेश भाजपा के मुख्यालय कमलम में प्रचार प्रसार समिति की आज बैठक हुई| जिसमें केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली, निर्मला सीतारमन और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा समेत प्रदेश के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया| मीडिया वर्कशोप में सोशल मीडिया, ऑडियो, वीडियो और प्रिन्ट मीडिया का किस प्रकार उपयोग किए जाने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया गया| अरुण जेटली वर्ष 2012 के विधानसभा और 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान गुजरात की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, इसलिए भाजपा ने फिर एक बार गुजरात की जिम्मेदारी सौंप दी है| विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा और सरकार की उपलब्धियां मतदाताओं तक पहुंचाने के बारे में रणनीति बनाई गई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *