राम रहीम के डेरे के अस्पताल की मुश्किलें बढ़ीं

सिरसा,बलात्कारी बाबा गुरमीत सिंह राम रहीम और उनके डेरे की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला डेरे के अंदर के अस्पताल से जुड़ा हुआ है। डेरे के अस्पताल पर आरोप है कि यहां कई मामलों में ग़लत तरीके से गर्भपात को अंजाम दिया गया। कुछ दिनों पहले तलाशी के दौरान हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाया कि डेरे के अंदर के अस्पताल शाह शतनाम सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में साल २०१५ से लेकर अबतक कम से कम ५ से ६ केस ऐसे पाए गए हैं जिनमें गर्भपात करने के लिए कानून का पालन नही किया गया।
हरियाणा के डीसी प्रभजोत सिंह ने कहा है कि उन्हें कुछ मामलों के बारे में जानकारी हाथ लगी है जिनमें कानून में बताए गए तरीकों का पालन किए बिना ही गर्भपात को अंजाम दिया गया है जो बहुत बड़ी लापरवाही है। डीसी का कहना है कि अभी आगे की जांच अभी चल रही है। अखबार ने अपने सूत्रों के हवाले दावा किया है कि २०१५ का बाद से कई मामलों में इस तरह की लापरवाही बरती गई है जिनमें गर्भपात के पहले किसी भी तरह की जांच पड़ताल नहीं की गई और एक ही मामले में गर्भपात से पहले और बाद में अलग-अलग तरह की रिपोट्र्स भी बनाई गई। फिलहाल अस्पताल प्रशासन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है और अगर अस्पताल के डॉक्टर इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें ३ साल तक जेल की सजा हो सकती है। अगर गलत दस्तावेज बनाने के भी दोषी पाए जाते हैं तो ६ से ७ साल तक की जेल हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *