पुलिस इंस्पेक्टर की लड़की से दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म,लाश सूटकेस में बंद कर सड़क पर फेंकी

ठाणे, महाराष्ट्र के नागपुर की एक छात्रा के साथ उसके दो दोस्तों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की पुलिस में रिपोर्ट करने की धमकी से नाराज उसके दोस्तों ने लड़की की हत्या कर दी। शव को सूटकेस में बंद करके सड़क किनारे फेंक दिया।
3 दिन बाद पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय छात्रा के पिता नागपुर पुलिस में तैनात हैं। लड़की की लाश 4 सितंबर को एक सूटकेस में कोल्हापुर में मिली थी। जांच के दौरान रत्नागिरी पुलिस ने लड़की के दो दोस्त निकलेश पाटिल और अक्षय वलोडे को गिरफ्तार किया है। निकलेश नागपुर का रहने वाला था वही अक्षय वलोडे अंबरनाथ का रहने वाला था। लड़की मुंबई में एक कंपनी में इंटर्नशिप कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *