अगले माह भारत दौरे पर आएगी न्यूजीलैंड टीम

मुम्बई, भारतीय टीम अगले माह न्यूजीलैंड से 3 एकदिवसीय मैच और 3 टी-20 मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड का भारत दौरा 22 अक्टूबर से शुरु होगा और 7 नवंबर को खत्म होगा। 22 अक्टूबर को मुंबई में पहला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जाएगा।
एकदिवसीय सीरीज के सभी तीनों मैच मुंबई, पुणे और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर होंगे। पहला मैच एक नवंबर को दिल्ली में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच चार नवंबर को राजकोट, तीसरा और आखिरी टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच सात नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही न्यूजीलैंड की टीम ने कोई श्रृखंला नहीं खेली है। ऐसे में न्यूजीलैंड टीम दो अभ्यास मैच से भारतीय पिचों के हिसाब से अपने को ढालने की कोशिश करेगी। वहीं न्यूजीलैंड की ए टीम भी इस महीने के अंत में भारत दौरे पर आ रही है।
पहले कानपुर में एक वनडे और कटक में टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच होना था, लेकिन बाद में कानपुर की जगह यूपीसीए स्टेडियम और कटक की जगह तिरुवनंतपुरम को कर दिया गया। इससे पहले साल 2016 में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत का दौरा किया था। उस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट और 5 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए थे।
न्यूजीलैंड के दौरे का पूरा कार्यक्रम
17 अक्टूबर- मुंबई में पहला अभ्यास मैच
19 अक्टूबर- मुंबई में दूसरा अभ्यास मैच
22 अक्टूबर- मुंबई में पहला एकदिवसीय मैच
25 अक्टूबर- पुणे में दूसरा एकदिवसीय मैच
29 अक्टूबर- यूपीसीए के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में तीसरा एकदिवसीय मैच
1 नवंबर- दिल्ली में पहला टी-20 मैच
4 नवंबर- राजकोट में दूसरा टी-20 मैच
7 नवंबर- तिरुवनंतपुरम में तीसरा टी-20 मैच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *