इन देशों ने पांच सालों में पांच लाख पाकिस्तानियों को किया बाहर

लंदन,एक रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, भारत और चीन समेत दुनिया के 134 देशों से पांच लाख से ज्यादा पाकिस्तानियों को विभन्न कारणों से स्वदेश लौटाया गया है। पाक नागरिकों को बाहर का रास्ता दिखाने वाले देशों में सऊदी अरब सबसे ऊपर है। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यूरोपीय संघ के अनेक देशों से पाकिस्तानियों को लौटाए जाने के मामले आम हैं।
लाओस, टोगो, पोर्ट लुइस, लाइबेरिया, गिनी, बुरकिना फासो, बोट्सवाना, मलावी, डोमिनिकन गणराज्य, मोजांबिक, अंगोला और इथियोपिया जैसे छोटे-मोटे और अनजाने से देशों ने भी विभिन्न कारणों के चलते पाकिस्तानियों को अपने यहां से लौटाया है। सीनेटर जहांजेब जमालदिनी के एक सवाल के जवाब में गृह मंत्रालय ने उन देशों के नाम की सूची पेश की जहां से पाकिस्तानियों को स्वदेश लौटाया गया है। गृह मंत्रालय ने जनवरी 2012 से जून 2017 तक उनका वर्षवार आकंड़ा भी पेश किया। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2012 में 71,723 पाकिस्तानियों को, 2013 में 79,539 को, 2014 में 78,409 को, 2015 में 1,16,185 को, 2016 में 1,11,084 को और 2017 के पहले छह महीनों 87,165 को स्वदेश लौटाया गया है। पाकिस्तानियों को भगाने वालों में सऊदी अरब का नाम सबसे ऊपर है। उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, मलेशिया, ब्रिटेन, तुकी और यूनान है। भारत ने 2012 में 12 पाकिस्तानियों को स्वदेश लौटाया था, 2013 में छह को, 2014 में 13 को, 2014 में 13 को, 2015 में 10 को, 2016 में पांच को जबकि इस साल के जून माह तक तीन पाकिस्तानियों को स्वदेश लौटाया। चीन ने 2012 से ले कर अब तक कुल 240 पाकिस्तानियों को स्वदेश लौटाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *