लालबागचा राजा के खजाने में आए 5.3 करोड़,दान की गिनती अभी भी जारी

मुंबई,पूरे देश में मंगलवार को अनंत चतुर्शी बडे़ धूमधाम ने मनाई जा रही है। इसी बीच मुंबई के सबसे धनी गणेश मंडल में गणेशोत्‍सव के आखिरी दिन भी धन की बारिश जारी है। बात दे कि मुंबई के प्रसिद्ध गणपति लालबाग के राजा के खजाने में दान आना अभी भी जारी ही रहा। अब तक आ चुके दान में कैश की रकम को 5.3 करोड़ आंका है, इसके साथ ही 5.5 किलोग्राम सोना और 71 किलो चांदी आ चुकी है।लालबागचा राजा के खजाने में आई यह दान की राशि गत वर्ष खजाने में चार करोड़ की बढ़ोतरी हुई थी। महाराष्ट्र के अलावा देश के अन्य हिस्सों से भी श्रद्धालु राजा के दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान के तौर पर पूजे जाने वाले हाथी के पास इच्‍छा पूर्ति की क्षमता है। हालांकि अभी सिक्‍के व विदेशी मुद्राओं की गिनती जारी है। प्राप्त दान का उपयोग न केवल अगले गणेशोत्सव के लिए बल्कि विभिन्न धर्मार्थ कारणों के लिए भी किया जाता है। जैसे गरीबों की शिक्षा हेतु, योग्य छात्रों को छात्रवृत्‍ति के तौर पर व जरूरतमंद रोगियों के लिए चिकित्सा सहायता आदि। बताया जाता हैं कि महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की धूम बहुत होती हैं लेकिन मुंबई के लालबागचा राजा का अंदाजा ही अलग है। भयावकता से लेकर दान तक लालबाग का राजा किसी अन्य मंडल से काम नहीं है। जानकारों की माने तो दान की राशि और अधिक हो सकती थी लेकिन हाल के दिन में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से भक्तों की संख्या उन दिनों कम हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *